शाहजहांपुर, नवम्बर 12 -- फोटो :65: जन्मदिन मनाते शिक्षक और छात्र-छात्राएं। शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि मौलाना आजाद आधुनिक शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के समर्थक थे। प्रो. जी.ए. कादरी ने शिक्षा को राष्ट्र की समृद्धि का आधार बताया। कार्यक्रम में डॉ. तनवीर हुसैन, डॉ. मीनाक्षी गोयल, डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री, प्रिया दीक्षित और शिखा श्रीवास्तव ने उनके जीवन दर्शन पर विचार रखे। संचालन डॉ. रईस अहमद ने किया और आभार करुण कुमार पांडेय ने जताया। छात्रों विवेक, मनीष, फातिमा और अंशिका ने भी अपने विचार साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.