शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- जीएफ कॉलेज में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। जिन विद्यार्थियों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो चुकी है, वे 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे। इसके लिए 6 जनवरी को कॉलेज के कमेटी हाल में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे से पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, हाईस्कूल की मार्कशीट और दो फोटो अनिवार्य होंगे। इसी शिविर में वोटर कार्ड में नाम, पता या अन्य त्रुटियों का सुधार तथा नाम अपमार्जन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनएसएस, एनसीसी एवं आरआर के जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा नहीं है, उनकी उपस्थिति दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...