शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- जीएफ कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर 18 से 25 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के तहत भाषण और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। हिंदी विभागाध्यक्ष फैयाज अहमद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी में नेतृत्व, समन्वय और निःस्वार्थ सेवा जैसे गुण थे। वे सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। भाषण प्रतियोगिता में अलवीरा खान प्रथम, मोहम्मद मोनिस द्वितीय और प्रतिभा आर्यन तृतीय स्थान पर रहीं। एकल काव्य पाठ में हर्ष पांडेय ने प्रथम, संचित शर्मा ने द्वितीय और शैलेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में तनवीर हुसैन और परवेज मोहम्मद रहे। कार्यक्रम का संचालन रईस अहमद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...