शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा 6 जनवरी से 6 फरवरी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह छह जनवरी को जीएफ कॉलेज में मौजूद रहेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करने को कॉलेज कमेटी हॉल में दोपहर 12 बजे से पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं की आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो चुकी है, वे जिले की किसी भी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हों, आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण के लिए संबंधित दस्तावेज, जन्मतिथि प्रमाण के रूप में हाईस्कूल की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र और दो फोटो अनिवार्य होंगे। इसके साथ ही जिन मतदाता पहचान पत्रों में त्रुटि है, ...