शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- जी एफ कॉलेज में भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में भाषण और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका यादव ने प्रथम, अलवीरा खान द्वितीय और मोहम्मद मोनिस तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल काव्य पाठ में सारस्वत पांडेय प्रथम, स्वप्निल मिश्रा द्वितीय और मंजू सिंह तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में वंशिका राठौर प्रथम, प्रेरणा वर्मा द्वितीय और अंश मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो रूपांशु माला, डॉ अनूप कुमार, डॉ तनवीर हुसैन, डॉ महिमा शुक्ला, डॉ मलिक अस्मत अली और श्री कमलेश कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रईस अहमद ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...