शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जीएफ कॉलेज में सोमवार को पुरुष और महिला एथलेटिक्स टीम के चयन हेतु आयोजित ट्रायल उत्साह और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। मैदान पर सुबह से ही खिलाड़ियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने ट्रायल का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं, जो अनुशासन, टीम वर्क, आत्मविश्वास और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों को मजबूती देते हैं। पुरुष वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में आयुष कुमार प्रथम रहे। 800 मीटर में शिखर सिंह, 1500 मीटर और जैवलिन थ्रो में अनमोल सिंह, 5 किलोमीटर में तौहीद और 10 किलोमीटर में साजिद हुसैन ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में 100 और 800 मीटर में शीतल यादव अव्वल रहीं, जबकि 1500 मीटर में शीतल यादव और शबनम प्रसाद स...