शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- जीएफ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करते हुए छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन,सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है। सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले स्वयमसेवी छात्र-छात्राओं को प्रो फ़ैयाज अहमद ने प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ समन ज़हरा ज़ैदी,डॉ़ रज़ा रसूल,डॉ़ निजामुद्दीन खान के अतिरिक्त छात्र - छात्रओं का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...