कौशाम्बी, नवम्बर 11 -- जिला स्टेडियम में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर जिलास्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी का पहला मुकाबला सनराईजर्स और पं. जगत नारायण के बीच खेला गया। सनराईजर्स टीम मोहिनी व प्रिया ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से जिताया। दूसरा मैच जीएनवीबी व बेसिक एजूकेशन स्पोट् र्स के बीच खेला गया। इसमें बेसिक एजूकेशन स्पोटर्स ने 1-0 से मैच जीत लिया। तीसरा मुकाबला स्टेडियम ए. व जीएनवीए के बीच खेला गया। जीएनवीए की आयुषी और नैन्सी ने 1-1 गोल करके अपनी टीम को 2-1 से जीताया। चौथा मुकाबला बैजनाथ अम्बिका प्रसाद और स्टेडियम बी. के बीच खेला गया। इसमें स्टेडि...