सासाराम, अप्रैल 14 -- सासाराम, निज संवाददाता। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा आगामी 2028 में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में करने की घोषणा के साथ ही रविवार देर रात एक दिवसीय चतुर्थ आउटरीच प्रोग्राम का समापन हो गया। इस दौरान अस्थि रोग विभाग के स्नातकोतर चिकित्सा छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन के क्रम में पुस्तक के लेखक डॉ. उज्ज्वल कुमार वर्मा व डॉ. प्रियांक दीपक भी उपस्थित थे। लेखकों के मुताबिक यह पुस्तक एमएस आर्थो, डीएनबी ऑर्थो, डी आर्थो, सीपीएस आर्थो व अन्य परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी है। जो अस्थि रोग विभाग के छात्रों को काफी मदद पहुंचाएगी। एकदिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के दौरान वरीय नागरिकों को हड्डी संबंधी हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर काफी शोधपरक व्याख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.