कटिहार, मई 16 -- बरारी, संवाद सूत्र। बरारी प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख व पंचायत समिति के अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बाढ़ सह सुखाड़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य व पंचायत के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित पीड़ित परिवार को सरकार के द्वारा भेजा गया आपदा सहायता राशि का लाभ नहीं मिल पाता है। पुराने लिस्ट के अनुसार जो लोग बाढ़ से प्रभावित नही है वैसे लोगो को सहायता राशि का लाभ दिया जाता है। पशु के लिए चारा कभी भी नहीं मिला है जबकि सरकार प्रत्येक वर्ष बाढ़ के समय मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराती है। प्रखंड जदयू के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने कहा कि बरारी में जीआर की सूची में अधिकतर मृत लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.