आगरा, जून 22 -- जीआरपी आगरा फोर्ट ने 14 वर्षीय बालिका को उसके परिजनों से मिलाया। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को चेकिंग के दौरान बालिका स्टेशन के वेटिंग रूम में बैठी मिली। उसे जीआरपी कर्मी थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में बालिका ने माता-पिता व गांव का नाम बताया। सी-प्लान ऐप से गांव को सर्च किया गया तो गांव थाना फफूंद जनपद औरैया के अंतर्गत मिला। वहां के ग्राम प्रधान से बात कर बालिका के पिता से संपर्क किया और उसके आगरा फोर्ट जीआरपी थाने पर होने की जानकारी दी। सूचना पर पिता व ग्राम प्रधान थाने पहुंचे। तस्दीक के बाद जीआरपी ने बालिका को पिता के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.