गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी गोरखपुर ने अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी व लूट की 81 मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई जीआरपी ने सघन चेकिंग के दौरान की। जीआरपी ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में छह जनवरी को रेलवे स्टेशन के भाप इंजन क्षेत्र के पास से संदीप आहुजा निवासी जालंधर पंजाब और पंकज सैनी निवासी संतकबीर नगर को सघन चेकिंग के दौरान तीन बैग के साथ पकड़ा। तीनों बैग को खोला गया तो उसमें विभिन्न कंपनियों के 81 मोबाइल फोन मिले। पूछताछ में आरोपी संदीप आहुजा ने स्वीकार किया कि वह मोबाइल चोरी का गिरोह को संचालित करता है और विभिन्न राज्यों से चोरी किए गए मोबाइल नेपाल में बेचता था। इससे पू...