प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- यशवंतपुर स्पेशल (06564) के कोच में एक यात्री का बैग छूट गया था। सूचना मिलते ही जीआरपी छिवकी टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचकर ट्रेन आते ही कोच में सर्च ऑपरेशन चलाया और बर्थ नंबर 49 से ब्राउन रंग का बैग बरामद किया। बैग में यात्री का आधार कार्ड, चेकबुक, जरूरी दस्तावेज और 1.35 लाख रुपये नकद सुरक्षित मिले। कुछ देर बाद बैग के मालिक कृष्णानंद पांडेय (हावड़ा, पश्चिम बंगाल) पहुंच गए। जीआरपी की ईमानदारी और तत्परता से प्रभावित होकर यात्री व परिजनों ने टीम का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...