प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- प्रयागराज। यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन में छूटा एक बैग जीआरपी छिवकी ने यात्री को वापस कर दिया। बैग में आधार कार्ड, चेकबुक व एक लाख 35 हजार रुपये नकद थे। बैग मिलने के बाद यात्री और परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताया। जीआरपी चौकी छिवकी को मंगलवार को कंट्रोल रूम प्रयागराज के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 06564 यशवंतपुर स्पेशल के कोच S-8 में बर्थ नंबर 49 और 53 पर एक यात्री का ब्राउन रंग का बैग छूट गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन छिवकी के प्लेटफार्म नंबर 03 पर पहुँचे और जैसे ही ट्रेन वहाँ पहुंची, कोच में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया तलाशी के दौरान बर्थ नंबर 49 से वही ब्राउन कलर का बैग बरामद हुआ। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें यात्री का आधार कार्ड, चेकबुक, अन्य जरूरी दस्तावेज और लगभग 1,35...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.