देवरिया, नवम्बर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर जीआरपी ने एक मोबाइल चोर को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उसके विरूद्ध केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी गश्त कर रही थी, कि उसी दौरान प्लेटफार्म नं. 2 के पूर्वी छोर पर बने साईन बोर्ड के पास से जीआरपी ने एक मोबाइल चोर को दबोच लिया। जीआरपी ने उसके पास से दो एड्राएड मोबाइल बरामद किया। उसने अपना नाम अजय पटेल पुत्र स्व. राजेन्द्र पटेल निवासी पुरवां बताया। पूछताछ में उसने बताया कि ट्रेन के स्टेशन से निकलने के बाद आउटर पर ट्रेन के खिड़कियों व दरवाजों पर खड़े लोगों के हाथों पर डंडा मारकर उनका मोबाइल छिन लेतें है और उसके बाद चोरी किया हुआ मोबाइल आने- जाने वाले यात्रियों को अपनी मजबूरी बताकर उनसे सस्ते दामों में बेचने का काम करते हैं।

ह...