भभुआ, जनवरी 13 -- भभुआ। रेलवे सिग्नल में छेड़छाड़ मामले की जांच में सहयोग लेने भभुआ थाना जीआरपी पुलिस पहुंची। मुठानी-पुसौली स्टेशन के बीच सिग्नल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की गई है। मामले में जीआरपी थाना में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी मामले में सहयोग करने की मांग की है। समझा जाता है कि आरोपित भभुआ थाना क्षेत्र के हैं। पति के लापता होने का थाने में दिया आवेदन भभुआ। अकरी गांव की नंदनी शर्मा ने अपने पति भगवान दास के लापता होने का आवेदन मंगलवार को थाने में दिया। उसने लिखा है कि उसके पति 5 जनवरी को घर से कहकर निकले कि वह अपनी बहन के गांव देनवा जा रहे हैं। लेकिन, वह लौटे नहीं। काफी खोजबीन करने पर भी उनका पता नहीं चला। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सबमर्सिबल चोरी का विरोध करने पर पीटा चैनपुर। थाना क्षेत...