आगरा, जनवरी 31 -- जीआरपी आगरा कैंट ने शुक्रवार देर शाम घर से आत्महत्या के इरादे से निकली कैंसर पीड़ित महिला को बचा लिया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि इटारसी (मध्य प्रदेश) निवासी 54 वर्षीय कैंसर पीड़ित बबीता पत्नी स्व. संजय जीवन से दुखी होकर घर से निकलकर इटारसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर आगरा की तरफ गई है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जीआरपी आगरा कैंट ने ट्रेनों की चेंकिग शुरू की। शुक्रवार शाम 7.30 बजे करीब राजामंडी स्टेश पर पर पंजाब मेल के जनरल कोच में चौकी प्रभारी त्रिमोहन सिंह को बबिता मिल गई। पूछताछ में महिला का कहना था कि पति की मृत्यु के बाद जीना नहीं चाहती है। जीआपी ने महिला की काउंसलिंग कराई और परिजनों को सूचित किया। शनिवार को महिला का पुत्र थाने पहुंचा और मां को अपने साथ ले गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.