आगरा, जून 8 -- जीआरपी आगरा कैंट ने रविवार को शातिर चोर को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को कैंट स्टेशन से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 10 हजार रुपये कीमत का चोरी का एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरू पुत्र परशुराम निवासी उत्तमपुरा थाना कोतवाली मुरैना बताया। आरोपी ने बताया कि वह कई साल से स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों का कीमती सामान व मोबाइल फोन चोरी कर रहा है। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.