आगरा, दिसम्बर 15 -- जीआरपी कर्मियों ने अपनी बहादुरी से एक संभावित रेल दुर्घटना को टाल दिया। गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट कर्मी दोनों जीआरपी जवानों ने एसी कोच के नीचे पहिये में लगी आग पर तत्काल काबू पाते हुए यात्रियों की जान बचाई। सूचना पर पहुंची रेलवे की टीम ने पहिये की चेकिंग के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया। 12 दिसंबर को गाडी सं. 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस में जीआरपी आगरा फोर्ट के सिपाही विकास सिंह व योगेश कुमार सारस्वत एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे। दोनों पर ट्रेन को कानपुर से आगरा फोर्ट स्टेशन तक एस्कॉर्ट करते हुए यात्रियों के जान-माल की सुरक्षा करते हुये ट्रेन को सकुशल व सुरक्षित लाना था। यात्रा के दौरान ट्रेन अछल्दा स्टेशन के आऊटर पर अचानक खडी हो गई। दोनों जीआरपी कर्मियों ने ट्रेन के बाहर देखा तो पाया कि कोच बी-1 के य...