कोटद्वार, अप्रैल 30 -- पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत गठित राजकीय रेलवे टीम उत्तराखंड द्वारा अब तक शिक्षा से वंचित 43 बच्चों का विभिन्न विद्यालयों में दाखिला करवाया जा चुका है। जीआरपी उत्तराखंड की ऑपरेशन मुक्ति की टीम प्रभारी उप निरीक्षक रचना देवरानी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए हेड कांस्टेबल रजनी नौटियाल को कोटद्वार,हेड कांस्टेबल रमेश गिरी को कुमाऊं व महिला कांस्टेबल ममता और कांस्टेबल अमित को रुड़की व हरिद्वार क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया कि दो माह के इस अभियान में शिक्षा से वंचित, कबाड़ बीनने और गुब्बारे बेचने आदि कार्यों में लगे हुए बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.