दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। अपराध की साजिश रच रहे चार अपराधियों को रविवार को जरभंगा जंक्शन के वॉशिंग पिट से जीआरपी थाना अध्यक्ष किंग कुंदन एवं आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा के नेतृत्व में दोनों सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने धर दबोचा। थाना अध्यक्ष श्री कुंदन व श्री मीणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग वॉशिंग पिट में बैठकर अपराध की साजिश रच रहे हैं व सामान का बंटवारा कर रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर रेल थाना अध्यक्ष एवं रेल आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा के साथ उप निरीक्षक शिवकुमार, सहायक उप निरीक्षक वरुण, पीटीसी भरत लाल पासवान व हवलदार पोषण पासवान के साथ वॉशिंग पिट पर पहुंचकर देखा तो कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सभी को पकड़ा गया एवं उनकी तलाशी ली गयी। गिरफ्तार अपराधी मो. ज...