बरेली, दिसम्बर 7 -- बरेली। जीआरएम डोहरा रोड में शनिवार को आयोजित अंतरसदनीय गीगल रिओट एवं लॉफ्टर चैलेंज में बच्चों ने अपनी हास्य प्रतिभा से सभी को खूब हंसाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। चुटकुलों, मिमिक्री और हास्य व्यंग्य, मजेदार किस्सों से भरी प्रस्तुतियों ने पूरा विद्यालय ठहाकों से गूंजायमान कर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें एमरल्ड, सफायर, रूबी और टोपाज सदन के प्रतिभागी विजयी रहे। कार्यक्रम के अंत में निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए मानसिक स्वास्थ्य हेतु हास्य की महत्ता बताई। रितु मदान, रजत भट्टाचार्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समन्वयक दलजीत, नेहा शर्मा, अदिति शर्मा, रमन अरोरा, राजवीर शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.