सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सुपर लीग टूर्नामेंट डिविजन बी मैच सोमवार से शुरू हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेला गया। पहला मैच जीआरएम ग्रीन क्रिकेट बनाम स्क्वाड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआरएम ग्रीन क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 04 विकेट खोकर 161 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए स्क्वाड क्रिकेट क्लब 24.5 ओवर में 130 रन बनाकर धराशाई हो गई। वहीं दूसरा मैच जीआरएम ब्लू क्रिकेट क्लब बनाम बिरसा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरसा क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 05 विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए जीआरएम ब्लू क्रिकेट क्लब 120 रन ही बना पाई। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.