गया, अप्रैल 25 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में शोध पत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) कमेटी की ओर से इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के साथ मिलकर में किया गया। भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वेंकटेश सिंह और सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों ने भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के अंतर्संबंधों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कुल आठ टीमों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इन टीमों का चयन पहले चरण की स्क्रूटनी के बाद किया गया था, जिसमें उनकी प्रस्तुति की मौलिकता और गुणवत्ता के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.