बुलंदशहर, जनवरी 16 -- खुर्जा की मशहूर खुरचन को जीआई टैगिंग मिलने के बाद अब एक जिला एक व्यंजन की सूची में शामिल किया गया है। जिसके बाद से खुरचन विक्रेताओं में खुशी का माहौल है। पॉटरी उद्योग के साथ-साथ खुर्जा का नाम खाद्य पदार्थ में भी विख्यात हो रहा है। खुर्जा की खुरचन का स्वाद चखने के लिए विदेशी भी तैयार रहते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के मशहूर खाद्य उत्पादों को जीआई टैग दिए गए थे। इसमें बुलंदशहर जिले के खुर्जा में बनने वाली मिठाई खुरचन शामिल थी। अब खुर्जा की मशहूर खुरचन की एक जिला एक व्यंजन की सूची में शामिल किया गया है। इसके बाद खुर्जा की एक नई पहचान बनने के साथ साथ खुर्जा की मशहूर खुरचन की मांग बढ़ेगी। कारोबार में बढ़ोत्तरी की उम्मीद से मिठाई विक्रेताओं में खुशी है। खुरचन बनाने वाले मिठाई विक्रेताओं के अनुसार खुरचन से खुर्जा को न...