भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के खाते में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। भौगोलिक संकेत (जीआई) के अधिकृत उपयोगकर्ताओं के मामले में बिहार अब पूरे देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इस शानदार सफलता में बीएयू का योगदान सबसे अहम रहा है, जिसकी कुल जीआई उपयोगकर्ताओं में लगभग 83 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है। इस मामले में बिहार ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है, जो अब दूसरे स्थान पर है। भारत सरकार के रिकॉर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बिहार के कुल 2,059 जीआई अधिकृत उपयोगकर्ताओं में से 1,710 उपयोगकर्ता अकेले बीएयू द्वारा प्रोत्साहित जीआई उत्पादों से जुड़े हैं, जबकि शेष 349 अन्य जीआई उत्पादों से संबंधित हैं। उत्पादों की बात करें तो 1,001 उपयोगकर्ताओं के साथ मगही पान पहले स्थान पर है...