मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- नगर पंचायत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं और कॉलेज में हुए संस्कृतिक कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष फरखंदा जबीं के प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर ने बच्चों के प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अर्शमान अख्तर, प्रधानाचार्य शालिनी शर्मा, डॉ लईक आदि लोग शामिल रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...