चम्पावत, फरवरी 7 -- लोहाघाट। पीएमश्री जीआईसी लोहाघाट में 11 फरवरी को होने वाले पुरातन छात्र सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक की गई। शनिवार को जीआईसी में एसएमसी अध्यक्ष मनोहर सिंह करायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने बताया कि 11 फरवरी को स्कूल में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जीआइसी स्कूल में पढ़े सभी छात्र शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को उनके पुराने सहपाठियों और शिक्षकों से जोड़ने, कॅरियर के अनुभव, विचार, सफलता की कहानियां साझा करने, पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच संबंध मजबूत करना और वर्तमान छात्रों के लिए नेटवर्किंग और मार्ग दर्शन का अवसर सृजित करना है। एडवोकेट नवीन मुरारी ने पूर्व छात्रों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में आने का अनुरोध किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.