हरदोई, फरवरी 9 -- हरदोई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बोर्ड द्वारा भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कार्य जनपद में शुरू कर दिया गया है। उत्तर पुस्तिका वितरण प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया 13 फरवरी तक चलेगी। इसके तहत प्रतिदिन 26 परीक्षा केंद्रों को आवश्यक संख्या में उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहे। वितरण कार्य पूरी सतर्कता और निगरानी में कराया जा रहा है। इसके साथ ही यूपी बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रवेश पत्रों का वितरण भी संबंधित विद्यालयों को कराया जा रहा है, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेश पत्र मिल सकें। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.