मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पल्लवी सिंह ने गुरुवार को मड़िहान तहसील सभागार व ओम साई विंध्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी, तिसुही में वृहद विधिक सहायता शिविर का प्रचार किया। उन्होंने बताया 22 फरवरी को जीआईसी मैदान महुवरिया में आयोजित होने वाले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ दिया जाएगा। इसमें राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, श्रम, खाद्य सुरक्षा, पंचायती राज, कौशल विकास, परिवहन समेत कई विभाग शामिल रहेंगे। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय सहित अन्य अधिक...