उरई, नवम्बर 26 -- उरई। सरकारी परिषदीय स्कूलों के ब्लाक डकोर की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज उरई में संपन्न हुई। परिषदीय स्कूलों के नौनिहालों ने जीआईसी के मैदान में विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बुधवार को जीआईसी उरई के मैदान में डकोर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ बीएसए चंद्र प्रकाश ने करते हुए बच्चों को उत्साहवर्धन कर कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबीकूद, वालीबाल सहित विभिन्न विधाओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक में अंशु व सनी, उच्च प्राथमिक स्तर पर निर्मल और अंजलि चैंपियन रहे। जूनियर कबड्डी बालक में उच्च प्राथमिक व...