चम्पावत, दिसम्बर 19 -- लोहाघाट। जीआईसी लोहाघाट में मध्यान्ह भोजनालय और वाचनालय का लोकार्पण किया। यह निर्माण कार्य विद्यालय और छात्र कल्याण समिति के सहयोग से किया गया है। शुक्रवार को जीआईसी में मुख्य अतिथि एनआरआई राज भट्ट ने अपनी माता हीरादेव भट्ट की स्मृति में बने भोजनालय और वाचनालय का शुभारंभ किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा टॉपर और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे ने भवन निर्माण में सहयोग देने के लिए राज भट्ट और शांति देवी शर्मा ट्रस्ट के निदेशक अरुण शर्मा का आभार जताया। कार्यक्रम में बीईओ घनश्याम भट्ट, शिक्षक प्रमोद पाटनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...