मेरठ, दिसम्बर 11 -- परीक्षितगढ़। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मानवाधिकार दिवस पर प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राजनीति विज्ञान की प्रवक्ता सोनू यादव, डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि इस दिवस का मुख्य उदेश्य भारत में मानवाधिकारों की रक्षा करना और उन्हें बढ़ावा देना है। पोस्टर प्रतियोगिता में ईशा प्रथम, कशिक द्वितीय, खूशबू तृतीय रही। कार्यक्रम में नीतू प्रेमी, अंकिता, वरूण, डॉ. गीता, अनीता बांबा, सीमा सैनी, नूतन वर्मा, मोनिका सिंह, रिचा चौधरी, विक्रान्त चौधरी, प्रवीण आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...