चम्पावत, फरवरी 11 -- लोहाघाट। पीएम श्री पं बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने ऑनलाइन भी जुड़कर पुरानी यादों को ताजा किया। बुधवार को जीआईसी लोहाघाट में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें स्कूल से पढे लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया। प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए बताया कि वर्ष 1956 में जीआईसी की स्थापना के बाद पहली बार पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में कई लोगों ने प्रतिभाग कर स्कूल में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताकर इसे फिर से बेहतर बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। अधिकतर लोगों ने बताया कि पूर्व में स्कूल में अनुशासन के दम पर ही बेहतर पढाई होती है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास के लिए सब लोगों ने...