लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- लखीमपुर संवाददाता। सोमवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा रहे। इस दौरान विधायक ने कॉलेज की निर्धन छात्र निधि से 27 जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर तथा चार छात्रों को ट्रैकसूट प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि शीत ऋतु में गरीब और जरूरतमंद छात्रों को गर्म कपड़े मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.