अल्मोड़ा, दिसम्बर 28 -- जीआईसी मजखाली में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। न्याय पंचायत रियूनी के अंतर्गत सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। शुभारंभ खेल संयोजक दिनेश चंद्र ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और लगन के बल पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान निर्मला देवी, प्रधान अरविंद अधिकारी, बीडीसी मनोज आर्य, क्रीड़ा प्रभारी दीपक तिवारी, पीटीए अध्यक्ष पूरन चंद्र, कैलाश अधिकारी, जगदीश चंद्र, राकेश कुमार, केवी पांडे आदि अभिभावक थे। वक्ताओं ने कहा कि खेलों के आयोजन का समय बदलना चाहिए। शीतकालीन अवकाश के कारण अधिकांश बच्चे प्रतिभाग नहीं कर पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...