चम्पावत, फरवरी 6 -- लोहाघाट। जीआईसी बापरू में वन विभाग ने वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया। ‌पश्चिमी छीडा के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं को वन अग्नि, वन्य जीव संरक्षण, अग्नि सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। फायर सीजन में वनों को आग से बचाने में सहयोग देने की अपील की। यहां प्रधानाचार्य राजेंद्र गड़कोटी, जगदीश अधिकारी, राजेंद्र गोस्वामी, राम सिंह, सुनीता फर्त्याल, प्रकाश गिरी गोस्वामी, नंदा बल्लभ भट्ट, बंशीधर जोशी, रमेश त्रिवेदी, हेमा बोहरा, गंगा कुंवर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...