अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- मानिला जीआईसी नैलवालपाली में कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को एसएमसी के माध्यम से जूते बांटे गए। इस से पहले छात्रों को एसएमसी के माध्यम से ट्रैक सूट वितरित किए गए थे। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने बच्चों को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने की अपील की। यहां प्रधानाचार्य हिम्मत सिंह कड़ाकोटी, राजेंद्र नेगी, बालम देशवाल, चंद्रशेखर भारती, मदन भंडारी, पूरन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...