चम्पावत, फरवरी 7 -- चम्पावत। जीआईसी दुबचौड़ा में को जल्द विज्ञान प्रयोगशाला की सौगात मिलेगी। यहां 32.93 लाख रुपये की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। विज्ञान प्रयोगशाला के साथ ही स्कूल परिसर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। जीआईसी दुबचौड़ा में अब तक विज्ञान प्रयोगशाला नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद अब यहां प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बृजमोहन आर्य के अनुसार जीआईसी दुबचौड़ा में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए एक कक्ष और विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए शासन स्तर पर 32.93 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। जिसके बाद से विभाग की ओर से निर्माण कार्यो के लिए निविदा प्रक्...