अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- पीएमश्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी सलौंज के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर के दर्शन किए। बाबा बागनाथ की मंदिर शैली व निर्माण के बारे में जाना। इंटर के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय औषधि व संगध संस्थान पुरड़ा में औषधि व उनकी उपयोगिता के बारे में जाना। यहां प्रभारी प्रधानाचार्य गिरीश लाल आगरी, सुन्दर सिंह नेगी, उर्मिला शर्मा, भगवती गोस्वामी, गीता आर्य, बेनी प्रसाद, काजल भोज आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...