बरेली, जनवरी 13 -- बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आंवला की प्रभारी प्रधानाचार्या व प्रवक्ता सुमन कुमारी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितता प्रथम दृष्टया सिद्ध हुई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं से अवैध शुल्क वसूली, पुरानी भवन सामग्री तथा गिरे हुए पेड़ों की बिक्री से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिलाधिकारी के माध्यम से आए पत्रों पर जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली द्वारा गठित त्रिसदस्यीय जांच समिति ने स्थलीय निरीक्षण के बाद जांच आख्या प्रस्तुत की। जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित करने की संस्तुति अपर शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.