देहरादून, दिसम्बर 24 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में बुधवार को सजग इंडिया, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग एवं उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान के तहत युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण सदस्य ललित जोशी ने नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों पर अपने अनुभव रखे। सक्रिय सहभागिता निभाने वाली छात्राओं को सजग इंडिया की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या समीरा देवली, समन्वयक सुमन सागर, विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित 500 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.