सहारनपुर, जनवरी 25 -- सहारनपुर। वार्ड 44 के पार्षद फहाद सलीम ने महापौर को पत्र लिखकर जीआईएस सर्वे आधारित बढ़े हुए गृहकर से आम जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में जीआईएस सर्वे के बाद लगभग डेढ़ लाख आवासीय और 40 हजार अनावासीय भवनों पर नया टैक्स लागू किया गया है। जीआईएस सर्वे के बाद कई छोटे मकानों पर टैक्स में 100 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी गई है, जिससे नागरिक परेशान हैं। पार्षद ने कहा कि 18 व 19 दिसंबर 2025 की कार्यकारिणी बैठक में स्वकर निर्धारण प्रपत्र स्वयं भरकर जमा करने का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन 20 जनवरी 2026 को नगरायुक्त के आदेश से जोनल अधिकारी की जांच अनिवार्य कर दी गई, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका है। उन्होंने मांग की कि स्वकर निर्धारण प्रपत्र बिना जांच के जमा किए जाएं और 72 घंटे के भीतर टैक्स संशोधित कि...