गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जीआईएस आधारित सम्पत्ति कर बिल पर नगर निगम में शनिवार और रविवार को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही संपत्ति कर जमा किया जा सकता है। इसके लिए नगर निगम की ओर से मुख्यालय और जोनल कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने महानगरवासियों से सम्पत्ति कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। चेताया कि 31 मार्च तक संपत्ति कर जमा नहीं करने पर 12 फीसदी ब्याज देना पड़ेगा। उसके बाद संपत्ति की कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम शहरियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक नगर निगम मुख्यालय स्थित सभाकक्ष जोन-1 व 3, लालडिग्गी स्थित जोनल कार्यालय जोन-2, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्थित जोनल कार्यालय जोन-4 एवं शाहपुर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.