गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। संपत्ति कर को लेकर पार्षदों और नागरिकों के बीच भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर नगर निगम बोर्ड की 17 फरवरी की बैठक में व्यापक चर्चा कराने की मांग की है। इसके साथ ही पार्षदों के वाट्सएप ग्रुप में तीन सूत्रीय पत्र लिख कर सम्पत्ति कर नियमावली में संशोधन के लिए भाजपा समेत सभी दलो से सहयोग भी मांगा है। सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव के मुताबिक नगर निगम ने निजी फर्म को जीआइएस सर्वे का काम सौंप दिया। उसने मनमाने तरीके से सर्वे कर लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस मनमानी की शिकायतें नगर निगम अधिकारियों तक लगातार पहुंच रहीं थीं। अशोक यादव ने शुक्रवार को महापौर के नाम संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय सौंपते हुए 17 जनवरी को नगर निगम बोर्ड की बैठक में जीआइएस सर्वे पर व्यापक चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.