गाज़ियाबाद, जनवरी 10 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जींस फैक्टरी में शनिवार सुबह जनरेटर शुरू करने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए वन में दिल्ली कृष्णा नगर निवासी श्याम शर्मा की सोनम कलेक्शन के नाम से जींस बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक फैक्टरी के पिछले भाग में टीन शेड के नीचे रखे जनरेटर को शुरू करने के बाद उसके पास रखे सामान में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की जानकारी देकर आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने आसपास की फैक्टरी यूनिट में स्थापित फायर सिस्टम और तीन गाड़ियों की सहायता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.