नई दिल्ली, मई 27 -- मध्य प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां कुछ समय परहले जिस महिला को मृत घोषित कर दिया गया था वह जिंदा और सही सलामत वापस लौट आई। आरोप था कि महिला की हत्या कर दी गई है और हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन महिला 18 महीनों के बाद सही सलामत वापस लौट आई जिससे सभी दंग रह गए। घटना झाबुआ जिले की है। उसकी वापसी के बाद मामला एक बार फिर मामले की जांच शुरू हो गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 9 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक क्षत-विक्षत महिला का शव बरामद किया गया था। एक परिवार के सदस्य ने इसकी पहचान की और कहा कि ये कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, साथ ही बलात्कार के आरोप भी लगाए। आरोप पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.