इंदौर, जनवरी 2 -- जिस बात का डर था वह सच निकला। इंदौर में एक के बाद एक कई लोगों की मौत प्रदूषित पानी की वजह से हुई है, इसकी लैब रिपोर्ट में पुष्टि हो गई है। इंदौर के भागीरथपुरा में फैले डायरिया की वजह से 13 लोगों की मौत का दावा स्थानीय लोग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने 4 की पुष्टि की है। वहीं, करीब 200 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। करीब 1400 लोग 'जहरीले' पानी से प्रभावित हुए हैं। जांच रिपोर्ट से यह पुष्टि हो गई है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के उस हिस्से में जिंदगी को खतरे में डालने वाली पानी की आपूर्ति हो रही थी, जबकि शहर को पिछले 8 सालों से देश का सबसे साफ शहर घोषित किया जा रहा है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि मेडिकल कॉलेज की लैब से तैयार रिपोर्ट ...