बदायूं, फरवरी 21 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में एक प्लॉट पर दो पक्षों के दावे के बाद राजस्व विभाग ने जांच कराई। मौके पर नापजोख में सामने आया कि विवादित भूमि ग्राम समाज की है। कानूनगो सर्वेश यादव के नेतृत्व में लेखपालों की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और सीमांकन कराया। जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव कसेर पनौटा में करीब दो माह पूर्व हुए दो अलग-अलग बैनामों के आधार पर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। दोनों ने प्लॉट पर अपनी-अपनी नींव भर दी थी। जांच में पाया गया कि जिन बैनामों का हवाला दिया जा रहा है, वे अलग खसरा नंबर की जमीन से संबंधित हैं। कानूनगो सर्वेश यादव ने बताया कि संबंधित भूमि ग्राम समाज की पाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...