जमशेदपुर, जनवरी 28 -- कैरव गांधी के अपहरण में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, उसी नंबर की स्कॉर्पियो से उन्हें बरही तक छोड़कर अपराधियों के फरार होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, कोडरमा पुलिस ने इस बिंदु पर आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट नहीं किया है। मालूम हो कि अपहरण के बाद सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में जेएच-12 नंबर की स्कॉर्पियो सामने आई थी। जेएच-12 कोडरमा जिला कोड है, जिसके बाद वहां के परिवहन विभाग से जानकारी जुटाई गई। रिकॉर्ड के अनुसार, यह स्कॉर्पियो 1 नवंबर 2003 को खरीदी गई थी और इसका फिटनेस व टैक्स कई वर्षों से समाप्त है। कोडरमा पुलिस 22 साल पुरानी इस गाड़ी का इस्तेमाल करने वालों की तलाश में जुटी हुई है। पुरानी गाड़ियों का डिजिटल डेटा बेस उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन के वर्तमान संचालक तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, लेकिन जांच जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.